हम अपनी हार के नतीजों की समीक्षा करेंगे
- फोटो : ANI
देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए चेतावनी की तरह है। पांच राज्यों में से चार राज्यों में मिली करारी हार पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि हम अपनी हार के नतीजों की समीक्षा करेंगे और ज्यादा जोश के साथ जनता के बीच जाएंगे।
सोनिया गांधी ने कहा कि हम असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुच्चेरी और केरल विधानसभा चुनावों के नतीजों में जनता की तरफ से दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं।
साथ ही सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस की नाक बचाने वाले पुडुच्चेरी की जनता को धन्यवाद भी दिया। अकेले पुडुच्चेरी की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनने में मदद की है।
We will introspect into reasons for our loss & will rededicate ourselves to service of ppl with greater vigour: Sonia Gandhi #Elections2016— ANI (@ANI_news) May 19, 2016