फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा ने दिखाई पाक पर दरियादिली, जरूरतमंदों को दिया मेडिकल VISA का तोहफा

Wed, 16 Aug 2017 08:49 AM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गंभीर बीमारी का भारत में इलाज करवाने के लिए वीजा का आवेदन करने वाले पाकिस्तानियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तोहफा दिया है। उन्होंने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ऐलान किया है कि हमारे पास पाकिस्तानी लोगों के लंबित जो भी वास्तविक मामले पड़े हैं, हम उन सभी को मेडिकल वीजा मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी है। On the auspicious occasion of India's Independence day, we will grant medical visa in all bonafide cases pending with us. @IndiainPakistan — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 15, 2017
गौरतलब है कि विदेश मंत्री ट्विटर पर बहुत ऐक्टिव रहती हैं और वह किसी भी पाकिस्तानी व्यक्ति को मदद मांगने पर भारत इलाज कराने आने का वीजा उपलब्ध कराती हैं। बताते चलें कि बीती 13 अगस्त को फैजा तनवीर नाम की पाकिस्तानी लड़की ने विदेश मंत्री को ट्वीट करके इलाज कराने के लिए भारत आने का वीजा मुहैया कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


पाकिस्तानी लड़की तनवीर ने सुषमा को ट्वीट कर लिखा था कि प्लीज मेरी मदद कीजिए, मेरी जान बचा लीजिए मैडम। मैडम आप मेरे लिए मां हैं। प्लीज मुझे मेडिकल वीजा दे दें, इस 70वीं आजादी के साल की खुशी में मेरी मदद करें। जिसके बाद सुषमा ने दरियादिली दिखाते हुए तनवीर को वीजा देने का आदेश सोमवार को जारी कर दिया है।

इससे पहले तनवीर को पाकिस्तान के हाईकमीशन ने वीजा देने से इंकार कर दिया था। बता दें कि तनवीर के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें चीन जाने की सलाह तक भी दे डाली थी। फैजा तनवीर 25 वर्षीय पाकिस्तानी युवती है जो कि खतरनाक मुंह के कैंसर से जूझ रही है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तनवीर गाजियाबाद के इंद्रप्रस्थ डेन्टल कॉलेज आकर इलाज कराना चाहती थीं। इलाज के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये भी एडवांस में जमा कराए।

इन सबके बावजूद पाकिस्तान ने उनके मेडिकल वीजा एप्लीकेशन को नकार दिया। फैजा की मां ने कहा कि दोनों देशों के खराब रिश्तों की वजह से उनकी बेटी के इलाज के लिए वीजा नहीं मिला। सुषमा स्वराज ने रविवार को ट्विटर पर फैजा को वीजा देने की घोषणा की। @SushmaSwaraj mam qp mery lie maa he hain plz mam mujhu medical visa dy dain es 70win azadi k sall ki khushi main meri maddad kr dain dhnywd pic.twitter.com/SMBhfo2cOT — Faiza Tanveer (@FaizaTanveer8) August 13, 2017

सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। Thanks for your greetings on India's Independence day. We are giving you the visa for your treatment in India. https://t.co/jThT2KayoZ — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) August 13, 2017

पढ़ें- पाकिस्तानी फैजा ने कहा 'मां' तो पिघल गया सुषमा का दिल

एक अन्य मामले में अभी पिछले दिनों पाकिस्तान के चार महीने के रोहान के दिल के छेद का नोएडा के अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ। भारत-पाकिस्तान सीमा विवाद के चलते बच्चे के पिता को भारत आकर इलाज कराने के लिए मेडिकल वीजा नहीं मिल पा रहा था, लेकिन फिर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से तुरंत मेडिकल वीजा मिल गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें