यमन में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले के बाद से लापता फादर टॉम उजुनालिल को बचाने के लिए भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
मदर टेरेसा की मिशनरीज ऑफ चैरिटी की ओर से चलाए जा रहे एक केयर होम पर आईएस के हमले के बाद से उजुनालिल लापता हो गए थे।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ‘यमन एक संघर्षरत जोन है। वहां हमारा दूतावास नहीं है, लेकिन हम फादर टॉम उजुनालिल को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’
विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि शुक्रवार को यमन में आतंकियों के हमले में मारी गईं चार विदेश नन में एक भारतीय नन भी शामिल थी। इस हमले में एक यमनी गार्ड और 15 कर्मचारियों की मौत हो गई थी।