फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई, शाह ने कहा- जनादेश का करते हैं सम्मान

Mon, 23 Dec 2019 07:24 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने विजयी गठबंधन को राज्य की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो और कांग्रेस का गठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ा है। 
विज्ञापन




मोदी ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी राज्य की सेवा करती रहेगी और जनकेंद्रिंत मुद्दे उठाती रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा- हेमंत सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन को झारखंड चुनाव में जीत के लिए बधाई। उन्हें राज्य की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं। 

मोदी ने भाजपा को राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए झारखंड की जनता का भी आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।
 

वहीं, झारखंड चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 'हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन। 
विज्ञापन

 

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अभी मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम छह बजे तक कुल 81 सीटों में से 22 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें से भाजपा- 9, झामुमो-8, कांग्रेस- 4 और आजसू- एक सीट जीत चुकी है।  

झारखंड विधानसभा चुनावों के रुझान लगभग आ गए हैं अंतिम नतीजे आने बाकी हैं। कांग्रेस-झामुमो गठबंधन भाजपा पर भारी पड़ा है। बता दें कि राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें