फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो दूसरे विकल्पों पर करेंगे विचार: राम माधव

Wed, 26 Dec 2018 04:17 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ram MAdhav - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बीजेपी महासचिव राम माधव ने कहा है कि राम मंदिर विधेयक 'विधेयक का विकल्प हमेशा से मौजूद था, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इसपर चार जनवरी को अगली बेंच के बारे में फैसला होगा। हमें आशा है कि सुप्रीम कोर्ट फास्टट्रैक का रास्ता अपनाएगी और इसपर जल्द फैसला देगा। राम माधव ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो हम अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। प्रधानमंत्री पद के लिए लाइन में लगे हैं छह लोग
विज्ञापन

राम माधव ने महागठबंधन पर कहा कि अगर तीन राज्यों में हालिया जीत के कारण राहुल गांधी पीएम पद के उम्मीदवार हो सकते हैं तो महागठबंधन की कोई आवश्यकता नहीं है। यहां तक कि स्टालिन के अलावा कोई अन्य महागठबंधन के नेता का नाम तय करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए छह लोग कतार में हैं।

कांग्रेस के नेताओं को फैसला करना है कि उनका नेतृत्व फायदेमंद है या नहीं
राम माधव ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और कांग्रेस के नेताओं को फैसला करना है कि उनका नेतृत्व फायदेमंद है या नहीं। हम कांग्रेस में उनके नेतृत्व पर कैसे टिप्पणी कर सकते हैं? उन्होंने हालिया चुनाव में कांग्रेस को कुछ जगहों पर जीत दिलाई है, इसमें कोई शंका नहीं हैं।
विज्ञापन





तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए वरदान

तीन तलाक पर राम माधव ने कहा कि 'लैंगिक समानता के मुद्दे पर तीन तलाक पीएम मोदी का ऐतिहासिक फैसला है। मुस्लिमों समेत समाज के बड़े तबके ने इसका स्वागत किया है। मुस्लिम महिलाओं के लिए यह वरदान है। मामला संसद के सामने है, मुझे भरोसा है कि इसपर सार्थक बहस होगी।' 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें