फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: पलानीसामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 15 दिन में साबित करेंगे बहुमत

Thu, 16 Feb 2017 05:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पलानीसामी
विज्ञापन
तमिलनाडु में शशिकला गुट के इडापडी पलानीसामी ने गुरुवार को मुुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 31 विधायकों ने भी शपथ ली। वे 15 दिनों के अंदर बहुमत साबित करेंगे।
विज्ञापन


कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को अन्नाद्रमुक को शशिकला के परिवार के सदस्यों के हाथों में जाने से बचाने के प्रण को एक बार फिर दोहराया है। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि 'जब तक अम्मा का शासन स्थापित नहीं हो जाता, हमारा धर्मयुद्ध जारी रहेगा।'

> 15 दिन में बहुमत साबित करेंगे पलानीसामी।
  Chennai: E. Palanisamy takes oath as next Tamil Nadu CM pic.twitter.com/LaRxCgGvsZ — ANI (@ANI_news) February 16, 2017

> 31 विधायकों के साथ पलानीसामी ले रहे हैं शपथ।
  Chennai: Tamil Nadu cabinet and CM-designate E. Palanisamy's oath ceremony to begin at Raj Bhavan, shortly. pic.twitter.com/sso57mYksH — ANI (@ANI_news) February 16, 2017
विज्ञापन



। पलानीसामी ने गवर्नर को 124 विधायकों के सपोर्ट की लिस्ट सौंपी थी।
  Chennai: Tamil Nadu Cabinet being sworn in pic.twitter.com/f4d45NngvO — ANI (@ANI_news) February 16, 2017
31 ministers including Tamil Nadu CM E. Palanisamy to take oath today. pic.twitter.com/Jlt5tQcOuf — ANI (@ANI_news) February 16, 2017



> तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटें हैं। एआईएडीएमके के पास 135 और डीएमके के पास 89 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 8 सीट और मुस्लिम लीग के पास एक सीट है।

> वीके शशिकला के करीबी ई पलानीसामी को गवर्नर ने सरकार बनाने के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि वह आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे।

> पवलानीसामी को बहुमत सिद्ध करने के लिए 15 दिन मिलेंगे। 

> पलानीसामी के साथ 31 विधायकों के शपथ लेने की बात सामने आ रही है।

> वहीं, पनीरसेल्वम ने कहा कि शशिकला के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। We'll continue with our 'dharm yudh' until Amma's rule is established: #OPanneerselvam pic.twitter.com/a3drOP2ont — ANI (@ANI_news) February 16, 2017
We will not let the party (AIADMK) go into the hands of few of #VKSasikala's family members: #OPanneerselvam (file pic) pic.twitter.com/DMxKrNy93t — ANI (@ANI_news) February 16, 2017

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि 'हम पार्टी (अन्नाद्रमुक) को शशिकला के परिवार के कुछ सदस्यों के हाथ में नहीं जाने दे सकते हैं।'

 
विज्ञापन

चुनाव आयोग से मिलेगा पन्नीरसेल्वम गुट

फाइलः पन्नीरसेल्वम - फोटो : ANI


इस संदर्भ में पन्नीरसेल्वम गुट गुरुवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। पन्नीरसेल्वम की ओर से अन्नाद्रमुक के सांसद वी. मैत्रेयन शाम को चुनाव आयोग से मिलेंगे। वी. मैत्रेयन चुनाव आयोग को इस बात की जानकारी देंगे कि किन हालातों में पन्नीरसेल्वम से इस्तीफा लिया गया। AIADMK MP V.Maitreyan from #OPanneerselvam's faction to meet Election Commission officials in Delhi at 2.45 pm pic.twitter.com/kHLhGgts5H — ANI (@ANI_news) February 16, 2017


शशिकला के खिलाफ बगावत का रास्ता चुनने वाले पन्नीरसेल्वम ने आरोप लगाया था कि उनसे जबरन इस्तीफा लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने शशिकला की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को भी जिम्मेदार ठहराया। 

बुधवार को बेंगलुरु कोर्ट में सरेंडर करने से पहले शशिकला ने पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थकों को पार्टी से बाहर कर दिया। पन्नीरसेल्वम को धोखेबाज करार देते हुए शशिकला ने उन पर डीएमके के साथ मिलकर अन्नाद्रमुक सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें