प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भरवाड़ समाज के समारोह को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, कि हमें अगले 25 वर्षों में विकसित भारत का निर्माण करना है और इसके लिए मुझे भरवाड़ समुदाय के समर्थन की आवश्यकता है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, मैं चाहता हूं कि भरवाड़ समुदाय की बेटियों के पास कंप्यूटर हो; हमें परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने - बावलीयाली धाम आस्था, संस्कृति और धर्म का स्थान बताया।।