5. बढ़ता वजन : एक साथ कई बीमारियों को दावत
| बीएमआई |
2015-16 |
2019-21 |
| मोटे व ओवरवेट पुरुष (बीएमआई 25 से अधिक) |
18.9% |
22.9% |
| पुरुष जिनका बीएमआई 18.5 से कम |
20.2% |
16.2% |
| मोटी व ओवरवेट महिलाएं (बीएमआई 25 से अधिक) |
20.6% |
24% |
| महिलाएं जिनका बीएमआई 18.5 से कम |
22.9% |
18.7% |
- क्यों बढ़ रहा वजन : विशेषज्ञों के अनुसार प्रमुख वजह जीवन शैली से जुड़ी खराब आदतें व व्यायाम की कमी है।
- बचाव के लिए : फैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, अगर बॉडी मास इंडेक्स 25 से अधिक है तो व्यक्ति का वजन ज्यादा है। वजन कम करते हुए इसे घटाना चाहिए, वरना वह कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ सकता है।
6 बच्चों की मौत : जन्म के एक साल में 3.30 लाख से ज्यादा
2019 में 1 साल से छोटे 1.65 लाख बच्चे मारे गए तो 1.66 लाख शिशु मृत जन्मे। 2015-16 में प्रति 1,000 जीवित जन्मे बच्चों में औसतन 29.5 की मौत हो रही थी, 1 साल की उम्र पूरी करने तक 40.7 और 5 साल के होने तक 49.7 बच्चे मारे जा रहे थे। साल 2021 तक यह औसत क्रमश: 24.9, 35.2 और 41.9 तक लाया गया। हालांकि अब भी काफी सुधार हो सकता है। अधिकतर विकसित देशों में यही आंकड़े 10 से कम पर हैं।
- क्यों हो रहीं ये मौतें, कैसे हो बचाव : छोटे बच्चों का जीवन बचाने के लिए मांओं का सेहतमंद होना जरूरी है। बच्चों के टीकाकरण और बीमारियों से बचाव को प्राथमिकता देनी होगी।