पिछले साल जुलाई में अजित पवार ने अपने चाचा से अलग होकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में हिस्सेदारी कर ली थी। इसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बना दिया गया था। हाल ही में सत्तारूढ़ गठबंधन के बारे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि अगर चुनाव में सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी तो वह महायुति से बाहर हो जाएंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने सोमवार को कहा कि वह और भतीजे अजित पवार एक परिवार के रूप में साथ हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अजित पवार एक अलग राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। तटीय कोंकण क्षेत्र के चिपलून में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्गज राजनेता ने कहा कि घरात तारी एकतरच आहेत (कम से कम हम घर पर साथ हैं)। वह राज्य में विभिन्न हलकों से मांग के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि चाचा-भतीजे की जोड़ी को एक बार फिर साथ आना चाहिए।
विज्ञापन
पिछले साल जुलाई में अजित पवार ने अपने चाचा से अलग होकर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में हिस्सेदारी कर ली थी। इसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बना दिया गया था। हाल ही में सत्तारूढ़ गठबंधन के बारे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि अगर चुनाव में सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी तो वह महायुति से बाहर हो जाएंगे।
अजित पवार पर यह भी बोले
अजित पवार की हालिया टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती में सुप्रिया सुले के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला एक गलती थी? शरद पवार ने कहा कि वह एक अलग पार्टी में हैं। हमें किसी अन्य पार्टी द्वारा लिए गए निर्णयों पर टिप्पणी क्यों करनी चाहिए?
विज्ञापन
क्या एमवीए में सीएम उम्मीदवार तय?
यह पूछे जाने पर कि क्या एनसीपी (सपा), कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा तय कर लिया है? शरद पवार ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह इस समय कोई जरूरी मुद्दा है। उन्होंने कहा कि जब आपातकाल के बाद चुनाव हुए थे, तो मतदान से पहले मोरारजी देसाई के पीएम उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि हमारा (एमवीए) प्रयास समाजवादी पार्टी और किसानों और श्रमिकों की पार्टी जैसी अन्य पार्टियों की मदद से महाराष्ट्र में एक प्रगतिशील विकल्प देना है। हमारा मानना है कि महाराष्ट्र के लोगों ने आगामी चुनावों में हमें (एमवीए) मौका देने का मन बना लिया है।
तिरुपति मंदिर को लेकर कही यह बात
आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि जगनमोहन रेड्डी के सीएम रहने के दौरान तिरुपति मंदिर में प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए 'पशु वसा' वाले घटिया घी का इस्तेमाल किया गया था? पवार ने कहा कि अगर कुछ भी मिलाया गया था, तो यह बहुत गलत है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।