फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनाकरण बोले- किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार, गवर्नर ले रहे हैं सीएम का पक्ष

Tue, 19 Sep 2017 08:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
TTV Dinakaran
विज्ञापन
AIADMK से बाहर निकाले जाने के बाद से ही टीटीवी दिनाकरन लगातार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी पर हमला बोल रहे हैं। ताजा हमले में दिनाकरन ने कहा है कि हम किसी भी समय राज्य में चुनाव के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


दिनाकरन ने कहा कि गवर्नर को इस मामले में सख्त एक्शन लेने की जरुरत है। नहीं तो राज्य के लोगों को लगेगा कि वो पलानीसामी का पक्ष ले रहे हैं। दिनाकरन का इशारा तमिलनाडु में होने वाले फ्लोर टेस्ट की ओर था। 

हालांकि राज्य के गवर्नर सी विद्यासागर राव ने अभी तक राज्य में फ्लोर टेस्ट की तारीख का ऐलान नहीं किया है। राव मंगलवार को ही दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले और राज्य की राजनीति को  लेकर लंबी चर्चा की।
विज्ञापन

  We are ready to face elections anytime. Guv should take apt action or people will think he favours EPS & OPS: TTV Dhinakaran pic.twitter.com/eyDgzkBXov — ANI (@ANI) September 19, 201 वहीं दूसरी तरफ, डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने तमिलनाडु में होने वाले फ्लोर टेस्ट को कोर्ट में चुनौती दी है। स्टालिन ने कहा कि हमें लगता है कि गवर्नर की कार्रवाई दिल्ली द्वारा नियंत्रित है, इसलिए हमने फ्लोर टेस्ट के लिए अदालत का रुख किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें