महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी मनसे की नजदिकियों की खबर सुर्खियों में है। इसी बीच मामले में शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने दोनों पार्टियों के साथ आने की खबर को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि शिवसेना यूबीटी ने मनसे की तरफ से आई दोस्ती की पेशकश का जवाब दिया है और अब उनकी बारी है।
'भाजपा के खिलाफ होने पर करेंगे स्वागत'
आदित्य ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने मनसे (राज ठाकरे की पार्टी) की तरफ से आई दोस्ती की पेशकश का जवाब दिया है और अब बारी मनसे के वरिष्ठ नेताओं की है कि वे आगे बढ़ें। उन्हेंने कहा कि जो भी भाजपा और एकनाथ शिंदे के खिलाफ है, हम उन्हें खुले दिल से स्वागत करते हैं। हम वहीं हैं जहां पहले थे। आदित्य ने कहा कि महाराष्ट्र देश और समाज के भले के लिए अगर कोई हमारे साथ आना चाहता है, तो हम तैयार हैं।