ईडी ने अदालत में दावा किया कि पार्थ के नाम से 60 बैंक खातों और 30 मुखौटा कंपनियों का पता लगाया गया है। कल पार्थ और अर्पिता को 14 दिन की जेल हिरासत में भेज दिया गया है।
शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी जेल में ईडी की पूछताछ में आपा खो रहे हैं। साथ ही वे जांच में सहयोग भी नहीं कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पार्थ चटर्जी ने पूछताछ के बाद बयान रिकॉर्ड की कॉपी फाड़ डाली। ईडी ने कोर्ट में यह दावा किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पार्थ को कोर्ट में पेश करने के दौरान ईडी के वकील ने कहा कि जेल में पूछताछ के बाद जब अधिकारी पूर्व मंत्री से बयान की कॉपी पर हस्ताक्षर कराने गए तो उन्होंने इसे फाड़ डाला। उन्होंने अपनी करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से बरामद की गई बड़ी रकम के स्रोत का खुलासा करने से भी इनकार कर दिया है।
ईडी ने अदालत में दावा किया कि पार्थ के नाम से 60 बैंक खातों और 30 मुखौटा कंपनियों का पता लगाया गया है। कल पार्थ और अर्पिता को 14 दिन की जेल हिरासत में भेज दिया गया है।