शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन (File Photo)
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल में स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) भर्ती घोटाले में नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों के मामले में सियासत तेज होती जा रही है। इसी बीच नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों के मंच योग्य शिक्षक अधिकार मंच के कुछ सदस्यों ने 18 अगस्त को एसएससी मुख्यालय तक मार्च निकालने का आह्वान किया है। इन शिक्षकों की मांग है कि निर्दोष शिक्षकों की बहाली के लिए काउंसिल पहल करे। साथ ही इस मामले में लंबे समय से चली आ रही कानूनी उलझनों को खत्म किया जाए।
बता दें कि मामले में गर्माहट तब ज्यादा तेज हो गई थी जब इस मंच के एक सदस्य शिक्षक सुबाल सोरेन की पांच अगस्त को अत्यधिक मानसिक तनाव और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के 3 अप्रैल के आदेश से 26,000 से ज्यादा शिक्षक और गैर-शिक्षक नौकरी से निकाले गए थे। कोर्ट ने 2016 की भर्ती प्रक्रिया को भ्रष्ट और पक्षपातपूर्ण बताया था।
ये भी पढ़ें:- Supreme Court: 'सेवानिवृत्त कर्मी की ग्रेच्युटी से राशि वसूली जायज नहीं', अदालत ने अपीलकर्ता को दी बड़ी राहत
पुलिस ने जताई हिंसा की आशंका, नहीं दी रैली की अनुमति
वहीं मामले में शिक्षकों में एलान के बाद बिधाननगर पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अनीश सरकार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उनके पास एक ऑडियो क्लिप है, जिसमें मंच के दो सदस्यों के बीच बातचीत में पुलिस पर हमला करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें क्रूड बम, पेट्रोल, पत्थर और लाइटर लेकर जाने की बात कही गई है। इसके चलते पुलिस ने 18 अगस्त की रैली की अनुमति नहीं दी है और शिक्षकों से अपील की है कि वे करुणामयी के सेंट्रल पार्क में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करें।
ये भी पढ़ें:- एक राष्ट्र, एक चुनाव: 'सांविधानिक वैधता का मतलब...', पूर्व CJI खन्ना ने EC को मिले असीमित अधिकार पर जताई चिंता
मंच ने आरोपों को नकारा
हालांकी दूसरी ओर मंच के कार्यकारी सदस्य सुमन बिस्वास ने पुलिस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बिस्वान ने कहा कि हमने कभी कानून हाथ में नहीं लिया। हमारी सभी रैलियां शांतिपूर्ण रही हैं। 18 अगस्त को हम एसएससी मुख्यालय (आचार्य सदन) तक मार्च करेंगे और अध्यक्ष सिद्धार्थ मजूमदार से मुलाकात कर अपनी मांग दोहराएंगे कि निर्दोष शिक्षकों की 31 दिसंबर से पहले बहाली हो और दोबारा परीक्षा देने की ज़रूरत न हो।