पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल पैदा करने वाले टीएमसी नेता कुणाल घोष ने शनिवार को स्पष्ट किया कि वह पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति हमेशा वफादार रहेंगे। हाल में उनके फेसबुक पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी थी, जिसमें उन्होंने अंदरूनी असंतोष के संकेत दिए थे।
'टीम का हिस्सा बनकर काम करना चाहता हूं'
पूर्व राज्यसभा सांसद कुणाल घोष ने कहा अब मैं टीम का हिस्सा बनकर काम करना चाहता हूं। परिणाम तुरंत स्पष्ट नहीं होगा, लेकिन मैं गर्व के साथ आगे बढ़ूंगा। चाहे आप मेरे साथ मैदान में हों, दर्शक दीर्घा में हों या टीवी पर देख रहे हों मेरे साथ रहें, यह रोमांचक मैच होगा।
उन्होंने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह कभी भी किसी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं होंगे और उन्हें टीएमसी की जीत पर भरोसा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को उन नेताओं पर ध्यान देना चाहिए जो मुश्किल समय में चुप रहते हैं या गायब हो जाते हैं।