फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी का पीएम मोदी से अनुरोध, कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति पर करें पुनर्विचार

Fri, 26 Jun 2020 04:34 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पीएम मोदी-सीएम ममता ( फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई देने का विरोध किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयला सेक्टर में व्यावसायिक खदानों की शुरुआत की है। इसके साथ ही कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति दी गई है। हालांकि अब कोयला खनन में 100 फीसदी एफडीआई पर विरोध हो रहा है। 
विज्ञापन


सीएम बनर्जी ने पत्र में लिखा, 'मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कोयला क्षेत्र में 100 फीसदी एफडीआई की अनुमति देने के फैसले पर पुनर्विचार करें। साथ ही मैं कोयला मंत्रालय को सलाह देने के लिए आपके हस्तक्षेप का आग्रह करती हूं कि कोल इंडिया लिमिटेड के कोलकाता के अपने अधीनस्थ कार्यालयों को बंद करने के निर्णय के साथ आगे न बढ़ें।'

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कोरोना में देशव्यापी तालाबंदी के बीच कोल इंडिया के कर्मचारियों को कैसे स्थानांतरित किया जाएगा। 100 से अधिक संविदा कर्मचारी नौकरी खो देंगे। इसलिए, मुख्यमंत्री ने इस फैसले पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें