एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन करने को तैयार है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी अपने वादे पूरे न करने की वजह से जनता की नाराजगी झेल रही है।
यह पूछे जाने पर कि क्या अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वह छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन करेंगे, ओवैसी ने कहा, ‘हमारे राज्य (उप्र) अध्यक्ष शौकत अली कुछ संगठनों, कुछ नेताओं एवं कुछ पार्टियों के साथ संपर्क में हैं।
इस पर कोई टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। निश्चित तौर पर हम गठबंधन को लेकर खुले हैं लेकिन यह समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या भाजपा जैसे दलों के साथ नहीं हो सकता।’ हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा, ‘इन मामलों में मैं शामिल नहीं हूं।