फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: लोगों ने माना रियो में सफलता के बाद महिलाओं के प्रति बदला नजरिया

Sun, 21 Aug 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाने का खाता साक्षी मलिक ने कुश्ती में कांस्य पदक जीत कर खोला और उनके ठीक 18 घंटे के भीतर ही महिला एकल बैडमिंटन में पीवी सिंधू ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। 
विज्ञापन


इन दोनों महिलाओं की जीत ने भारत को दुनिया में गर्व से खड़े होने का मौका दिया और भारतीय खेल जगत के लिए ऐतिहासिक पल का मौका दिया। रियो ओलंपिक में भारतीय महिलाओं की बराबरी कोई पुरुष खिलाड़ी नहीं कर सका और इसे भारत में खेलों के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के रुप में देखा गया है।

रियो में महिला खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के बाद सवाल किया गया कि इस सफलता के बाद लड़कियों को लेकर समाज की सोच बदलेगी? जिसमें 54.74 फीसदी लोगों ने माना कि हां बिल्कुल सोच बदलेगी। पोल में 29.12 फीसदी लोगों का मानना है कि बदलाव होना शुरू हो चुका है जबकि 16.13 फीसदी का मानना है कि नहीं समाज वैसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें