दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम सहित स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण शख्सियतों की मोम की प्रतिमा लगने वाली है।
दिल्ली के रिगल भवन में स्थित मैडम तुसाद के एक विशेष हिस्से में इन नेताओं की वैक्स प्रतिमा लगाई जाएगी। संग्रहालय में महात्मा गांधी की बड़ी प्रतिमा को लगाया जाएगा और उनके साथ वहां शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल की भी वैक्स प्रतिमाएं लगेंगी।
पढ़ेंः- मैडम तुसाद से लेकर सोशल मीडिया तक छाए नरेंद्र मोदी
इसके आयोजनकर्ताओं ने एक बयान जारी कर कहा कि इस नए हिस्से में दर्शक उन नेताओं से रूबरू हो सकेंगे और उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट कर सकेंगे जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। इससे एक राष्ट्रवादी माहौल बनेगा।
पढ़ेंः- दिल्ली में खुलेगा अनूठा ‘मैडम तुसाद म्यूजियम’, लगेंगी 50 मशहूर हस्तियों की प्रतिमाएं
बयान में कहा गया कि भारत के प्रति विश्व के नजरिए को बदलने के लिए भूतपूर्व भूमिका निभाने वाले गांधी, पटेल, बोस और सिंह के अलावा तात्कालिन नेताओं कलाम और मोदी की प्रतिमाओं को भी वहां जगह दी जाएगी।