फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पानी से हुई तीन लोगों की मौत

Thu, 11 Aug 2016 04:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वाटर
विज्ञापन
कांशीराम आवासीय कालोनी में तीन लोगों की मौत हो गयी है। डॉक्टरों के अनुसार इसका कारण जहरीला पानी है। जांच में यहां आ रहे पीने के पानी के सभी चारों नमूनों में हैवी मेटल्स की उपस्थिति चौंकाने वाली है। लगभग तीन माह पहले कांशीराम आवासीय कालोनी में लोग उल्टी, दस्त के शिकार हो गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान दो मासूम और एक महिला की मौत से प्रशासन के हाथपांव फूल गए। यहां तकरीबन 500 लोग बीमार पड़ गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की टीम मथुरा आई थी। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने यहां आ रहे पीने के पानी के नमूने लिए थे।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि यहां से लिए गए पानी के चारों नमूने जांच में फेल हो गए हैं। जांच रिपोर्ट में इस पानी में नाइट्रेट, लेड, सोडियम जैसे हैवी मेटल्स अधिक मात्रा में पाए गए जो जीवन के लिए हानिकारक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें