फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित, BMC ने स्थानीय निवासियों को जारी किए दिशा निर्देश

Thu, 20 Jun 2024 03:23 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई

सार

मुंबई के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण बीएमसी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि पानी को बेवजह ना खर्च करें।

विज्ञापन
मुंबई में पानी की कटौती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसके बाद बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दिशा निर्देश जारी करते हुए नागरिकों से पानी के इस्तेमाल को सही से करने की अपील की है। पड़ोसी जिले ठाणे में बिजली प्रभवावित होने के कारण मुंबई में पानी की दिक्कत हो रही है। बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, "दोपहर करीब 2.50 बजे मशीनरी में कुछ खराबी के कारण 20 में से 13 पानी पंप बंद हो गए। तब से, पंपों को फिर से शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।"

विज्ञापन


बीएमसी के अनुसार, मुंबई के पूर्वी उपनगरों के साथ-साथ गोलानजी, फॉस्बेरी, रावली और भंडारवाड़ा जलाशयों से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 7 बजे तक 10 पंप दोबारा शुरू कर दिए गए और बाकी तीन पंपों का कामकाज शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

6 महीने में दूसरी बार जल आपूर्ति बाधित हुई
छह महीने से भी कम समय में यह दूसरी बार था जब पाइस पंपिंग स्टेशन में समस्याओं के कारण मुंबई की जल आपूर्ति बाधित हुई है।इससे पहले 26 फरवरी को स्टेशन पर आग लगने से 20 में से 14 पंपों ने काम करना बंद कर दिया था. जिसके परिणामस्वरूप, नागरिक निकाय ने कई दिनों तक मुंबई और उसके उपनगरों में 15 प्रतिशत पानी की कटौती लागू की थी।
विज्ञापन


नगर निकाय ने मुंबई में पानी की आपूर्ति में कटौती की घोषणा नहीं की, लेकिन कम दबाव वाली आपूर्ति की चेतावनी दी है। इस अवधि के दौरान ठाणे और भिवंडी शहरों और अन्य गैर-शहरी क्षेत्रों में पानी का दबाव कम होने की उम्मीद है।

मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुख्य वैज्ञानिक सुनील कांबले ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मुंबई, ठाणे और रायगढ़ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कांबले ने कहा कि पिछले 2-3 दिनों में मुंबई में बारिश की गति थोड़ी कम हो गई थी, लेकिन अब यह तेज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें