फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस और अन्य दलों का भारत बंद

Mon, 10 Sep 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 20
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी महंगाई की आग से भड़की कांग्रेस ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस ने अपने साथ सभी विपक्षी दलों को साथ आने की अपील की है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से बंद के दौरान किसी भी हिंसा से दूर रहने की अपील की है। भारत बंद का मुख्य आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित किया जाएगा। तस्वीरों में देखें देशभर में कैसा हो रहा है भारत बंद का असर-
विज्ञापन

2 of 20
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 20
भारत बंद के चलते राजस्थान के जयपुर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। बंद के दौरान अगर किसी ने हिंसा फैलाने की कोशिश की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

4 of 20
राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस और विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजघाट से रामलीला मैदान के लिए मार्च शुरू किया।
विज्ञापन

5 of 20
पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर लिया है।
विज्ञापन

6 of 20
गुजरात के भारुच में प्रदर्शनकारी टायर जला रहे हैं और बसों को रोक रहे हैं। इससे सड़कों पर जाम लग गया है।
विज्ञापन

7 of 20
मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंधेरी रेलने स्टेशन पर ट्रेन रोकी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई। उसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

8 of 20
सीपीआई (एम) ने भी आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में प्रदर्शन शुरू किया।

9 of 20
तेलंगाना के यादरी भुवनागिरी जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुरू किया प्रदर्शन। इसके साथ ही हैदराबाद के  मुशीराबाद बस डिपो पर भी कार्यकर्ता प्रदेर्शन कर रहे हैं।

10 of 20
ओडिशा के भुवनेश्नर में भी लोगों ने प्रदर्शन किया।

11 of 20
नॉर्थ ईस्टर्न कर्नाटका रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनईकेआरटीसी) की बसें भारत बंद के कारण आज नहीं चलेंगी।

12 of 20
ओडिशा में कांग्रेस कीर्यकर्ताओं ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया।

13 of 20
देशभर में कई जगह विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी भी की गई।

14 of 20
बंद के दौरान उपद्रवियों को काबू कर रही है पुलिस।

15 of 20
पटना में जन अधिकार पार्टी का कार्यकर्ता बंद के दौरान बसों को नुकसान पहुंचा रहा है।

16 of 20
ये तस्वीर बिहार के पटना की है। इसमें जन अधिकार पार्टी का एक कार्यकर्ता डंडे से बस के शीशे तोड़ रहा है।

17 of 20
bharat bandh
चिकमंगलूर में कांग्रेस पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हा और गैस सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। 

18 of 20
bharat bandh
मथुरा में भारत बंद के दौरान राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बंद के दौरान भैंस पर चढ़ कर प्रदर्शन किया।

19 of 20
bharat bandh
अहमदाबाद में भारत बंद के दौरान पुलिस वाले पेट्रोल पंप पर निगरानी बनाए रहे। 
विज्ञापन

20 of 20
bharat bandh
 बंगलूरू में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जम कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों का विरोध कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें