कांग्रेस नेता खरगे ने कहा, मेरा मानना है कि पार्टी को राहुल गांधी और उनके नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्हें दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था। लेकिन मैं उनकी भावनाओं के बड़प्पन का सम्मान करता हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को खुलासा किया उन्हें नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए चौबीस घंटे पहले ही पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
पार्टी के शीर्ष पद पर राहुल नहीं चाहते परिवार का सदस्य
2 of 6
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी
- फोटो : एजेंसी (फाइल)
खरगे ने पार्टी के साथ दशकों पुराने जुड़ाव को गर्व से याद किया और कहा कि राहुल गांधी को ही पार्टी के शीर्ष पद को संभालना चाहिए था। खरगे ने यहां बिहार कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, मुझे नामांकन पत्र दाखिल करने से 18 घंटे पहले ही अध्यक्ष चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था। जब मैंने पूछा कि मुझे मैदान में उतरने के लिए क्यों कहा जा रहा है, तो मुझे पता चला कि राहुल गांधी नहीं चाहते कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य पार्टी के शीर्ष पद पर रहे।
विज्ञापन
'राहुल गांधी की भावनाओं का सम्मान करता हूं'
3 of 6
राहुल गांधी (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, मेरा मानना है कि पार्टी को राहुल गांधी और उनके नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्हें दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था। लेकिन मैं उनकी भावनाओं के बड़प्पन का सम्मान करता हूं।
'पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना तो लागू करूंगा उदयपुर घोषणा'
4 of 6
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खरगे ने इस बात को भी दोहराया कि अगर उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपी जाती है तो उनकी प्राथमिकता पचास साल से कम उम्र के लोगों के लिए चुनाव में पचास फीसदी टिकट सुनिश्चित करने के लिए 'उदयपुर घोषणा' (उदयपुर डेक्लेरेशन) लागू करना होगी। उदयपुर घोषणा प्रस्तावों का एक समूह है जिसे इस साल मई में राजस्थान में कांग्रेस द्वारा आयोजित चिंतन शिविर में अपनाया गया था।
विज्ञापन
थरूर पर अप्रत्यक्ष रूप से साधा निशाना
5 of 6
शशि थरूर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खरगे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर पर भी अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें अपना घोषणापत्र जारी करने या मीडिया में बहुत ज्यादा इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं है। खरगे ने कहा, ये चुनाव आंतरिक पारिवारिक मामले की तरह है। मैं यहां एक भूमिका निभाने के लिए आया हूं, लेकिन कई बाते हैं जो मैं सार्वजनिक रूप से नहीं कहना चाहूंगा।