फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी के खिलाफ वारंट जारी... और ये रहा मामला

Sun, 21 Oct 2018 03:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nitin Gadkari
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन के एक लंबित मुकदमे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर जमानती वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रकरण स्पेशल कोर्ट (एमपी/एमएलए) में सुनवाई के लिए नियत था। मामले में अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी। बता दें कि यह पूरा प्रकरण भदोही के सुरियांवा थाने का है। वादी अजय विक्रम और जंगीलाल मौर्य कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में सुरियांवा के राजेश सिंह के बाग में 28 अप्रैल 2014 को चुनावी सभा थी। इसके लिए प्रशासन ने शाम पांच बजे तक की ही अनुमति दी थी। आरोप के मुताबिक नितिन गडकरी ने पांच बजे बाद वहां पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया और मतदान की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें