फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD: 1901 के बाद से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए यह सबसे गर्म जून का महीना, सबसे कम बारिश भी दर्ज की गई

Tue, 04 Jul 2023 11:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IMD: दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में जून में 88.6 मिमी बारिश हुई, जो 1901 के बाद से सबसे कम है। इस क्षेत्र में जून में सामान्य बारिश 161 मिलीमीटर होती है। इससे पहले 19760 में सबसे कम 90.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि 1901 के बाद से दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में यह सबसे गर्म जून का महीना रहा क्योंकि इस क्षेत्र में औसत अधिकतम तापमान 34.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस क्षेत्र में 1901 के बाद जून में तीसरा सबसे अधिक औसत न्यूनतम तापमान 26.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
विभाग द्वारा मंगलवार शाम को जारी मासिक मौसम समीक्षा में यह भी कहा गया कि मुख्य रूप से पूर्व और पूर्वोत्तर, दक्षिण प्रायद्वीप और उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में जून में 88.6 मिमी बारिश हुई, जो 1901 के बाद से सबसे कम है। इस क्षेत्र में जून में सामान्य बारिश 161 मिलीमीटर होती है। इससे पहले 19760 में सबसे कम 90.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा कि 1901 के बाद जून के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारतम औसत अधिकतम तापमान 1979 (34.47 डिग्री सेल्सियस), 1958 (34.26 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया था। 

इसमें कहा गया है कि औसत न्यूनतम तापमान पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के लिए 1901 के बाद वर्ष 1958 (25.14 डिग्री सेल्सियस) के बाद दूसरा उच्चतम (1.00 डिग्री सेल्सियस की विसंगति के साथ) 25.11 डिग्री सेल्सियस था। देश के पूर्वी हिस्सों को भी जून में लू का प्रकोप झेलना पड़ा। बिहार में 1 से 22 जून तक, पश्चिम बंगाल में 1 से 18 जून तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 21 जून तक लगभग सभी तारीखों पर लू से लेकर गंभीर लू चली। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें