जगदंबिका पाल और असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : PTI
बजट सत्र तक बढ़ेगा जेपीसी का कार्यकाल
- फोटो : PTI
इससे पहले समिति के विपक्षी सदस्यों ने वॉकआउट किया और संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पाल की आलोचना की, क्योंकि उन्होंने कहा था कि समिति की मसौदा रिपोर्ट तैयार है। जगदंबिका पाल और समिति के भाजपा सदस्यों ने उनसे संपर्क किया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ। उन्होंने समिति की रिपोर्ट लोकसभा को सौंपने की 29 नवंबर की समयसीमा बढ़ाने के लिए दबाव बनाने की इच्छा जताई।
लोकसभा ने अपनी कार्यसूची में प्रस्ताव सूचीबद्ध किया
समिति का गठन करने वाली लोकसभा ने बाद में गुरुवार के लिए अपनी कार्यसूची में 'बजट सत्र 2025 के अंतिम दिन तक' रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने का प्रस्ताव सूचीबद्ध किया। 21 नवंबर को समिति की पिछली बैठक के बाद जगदंबिका पाल ने कहा था कि इसकी मसौदा रिपोर्ट तैयार है। उन्होंने संकेत दिया कि हितधारकों के साथ समिति का परामर्श खत्म हो गया है और इसके सदस्य अब रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे और इसे अपनाए जाने से पहले यदि कोई बदलाव हो तो उसका सुझाव देंगे। बुधवार की बैठक में विपक्षी सदस्यों ने इस रुख पर कड़ी आपत्ति जताई और जल्द ही बाहर निकल गए।
जगदंबिका पाल और कल्याण बनर्जी
- फोटो : PTI