फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल गिरने के बाद ममता बनर्जी ने कहा, 'आज कोई फ्लाइट नहीं है, लौट नहीं सकती'

Wed, 05 Sep 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता के माझेरहाट इलाके में मंगलवार को गिरे पुल के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह कोलकाता आना चाहती हैं। लेकिन वहां कोलकाता के लिए कोई फ्लाइट नहीं है। बता दें बनर्जी इस वक्त दार्जीलिंग के दौरे पर हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोलकाता के माझेरहाट इलाके में मंगलवार की शाम अचानक एक पुल ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कई गाड़ियां भी पुल के नीचे दब गईं। माना जा रहा है कि अभी भी पुल के नीचे लोग दबे हो सकते हैं। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है। यह पुल करीब 40 साल पुराना बताया जा रहा है।

ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा, 'हम बहुत चिंता में हैं। हम ग्राउंड पर मौजूद रेसक्यू टीम से जानकारी ले रहे हैं। हम जितना जल्दी हो सके वापस लौटना चाहते हैं। लेकिन यहां शाम को कोई फ्लाइट नहीं है, हम ऐसा कर पाने में असमर्थ हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हमारी टीम राहत एंव बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए है। हमारी प्राथमिकता राहत और बचाव है। बाकी की जांच बाद में की जाएगी।'

गौरतलब है कि पिछले 6 साल के अंदर कोलकाता में पुल गिरने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले उत्तरी कोलकाता के भीड़-भाड़ वाले बड़ा बाजार इलाके में 31 मार्च, 2016 को निर्माणाधीन विवेकानंद पुल गिर गया था। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें