फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर दरगाह धमाका: 11 साल बाद गुजरात से पकड़ा गया आरोपी, 3 लोगों की हुई थी मौत

Sun, 25 Nov 2018 07:45 PM IST
भाषा, अहमदाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

अजमेर दरगाह में 2007 में हुए बम धमाके के एक आरोपी को एटीएस ने गुजरात के भरूच से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीते 11 सालों से फरार था। मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरोपी सुरेश नायर पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक बयान में कहा कि एनआईए के मुताबिक नायर ने कथित तौर पर राजस्थान की इस प्रसिद्ध सूफी दरगाह पर बम रखने वालों को बम की आपूर्ति की थी और वह मौके पर मौजूद भी था।

11 अक्टूबर 2007 में हुए बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 17 अन्य घायल हो गए थे। एटीएस ने कहा कि भरूच से पकड़े जाने के बाद नायर को आगे की जांच के लिये अहमदाबाद ले जाया गया। वह गुजरात के खेड़ा जिले के थसारा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


गुजरात एटीएस के अधिकारियों को एक पुख्ता सूचना मिली थी कि सुरेश नायर निकट भविष्य में भरूच में शुक्लतीरथ आएगा, जिसके बाद उस जगह कड़ी नजर रखी जाने लगी।’’ उसे मौके से पकड़ा गया। इसमें कहा गया कि उसे एनआईए को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें