विदेश यात्रा पर जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। लेकिन निकट भविष्य में पासपोर्ट का काम आपका चेहरा और उंगलियों कर देंगी। आंख और उंगलियों को स्कैन कर लिया जाएगा और आप हवाई यात्रा कर सकेंगे। इस तकनीकि पर ऑस्ट्रेलिया काम कर रहा है और जल्द ही इसे शुरू भी कर दिया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने रविवार को एलान किया कि 2020 तक वह ऐसी तकनीकि विकसित कर लेगा, जिससे यात्रियों की पहचान के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं रहेगी। कंगारू देश दरअसल, यात्रियों की पहचान के लिए सेल्फ प्रोसेसिंग सिस्टम पर काम कर रहा है। दावा किया गया है कि जल्द ही खास हवाई अड्डों बंदरगाहों पर यह सिस्टम अमल में आ जाएगा।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के इमिग्रेशन मिनिस्टर पीटर डटन ने कहा है कि इस सिस्टम के जरिए 90 फीसदी कागजी काम और मैनुअल प्रोसेसिंग को कम किया जा सकेगा।