फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टी को चंदा देना चाहते हैं तो एक मार्च से चुनावी बांड खरीदिए

Fri, 23 Feb 2018 02:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली
विज्ञापन

चुनावी बांड का पहली खेप की बिक्री एक मार्च शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगी। ये बांड स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखाओं से मिलेंगे। शुरुआत में नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई की एसबीआई मुख्य शाख पर ये उपलब्ध होंगे। वित्त मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है। यानी अब अगर आप किसी राजनीतिक दल को चंदा देना चाहते हैं, तो ये चुनावी बांड खरीद सकते हैं। वहीं बांड जमा कराने वाले दल को उसी दिन भुगतान हो जाएगा। 

विज्ञापन


नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई की एसबीआई मुख्य शाखा पर मिलेंगे 

इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017-18 के बजट के दौरान की थी। इसके बाद सरकार ने इस साल दो जनवरी को चुनावी बांड योजना को अधिसूचित किया था। इस योजना के मुताबिक भारत का कोई भी नागरिक या भारत की कोई भी कंपनी यह बांड खरीद सकेगी।। यह योजना सिर्फ रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों के लिए है, जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव या राज्य विधानसभा चुनाव में एक फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किया हो।

इस बांड को राजनीतिक दल सिर्फ बैंकों में कैश करा सकेंगे। सरकार का कहना है कि चुनावी बांड राजनीतिक दलों को दिये जाने वाले नगद चंदे का विकल्प है। इससे राजनीतिक दलों को होने वाली फंडिंग में पारदर्शिता आएगी। यह बांड जारी होने के 15 दिन तक मान्य होगा। इसके बाद इसे जमा करने पर राजनीतिक दल को भुगतान नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें