फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, आज से शुरू होगी किसान पेंशन योजना, तीन साल में 5 करोड़ किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य

Fri, 09 Aug 2019 02:41 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इसका आगाज दिल्ली से करेंगे
  • इसके लिए एलआईसी को जिम्मेदारी दी गई है
  • इसमें साठ साल के बाद उसे एक मुश्त तीन हजार प्रतिमाह मिलेगा
विज्ञापन
पेंशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अन्नदाताओं को साठ साल की उम्र के बाद सम्मानजनक जीवन जीने के लिए किसान पेंशन योजना शुक्रवार से शुरू हो रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इसका आगाज दिल्ली से करेंगे। योजना के तहत किसान को तीन हजार रुपया प्रतिमाह पेंशन के रूप में मिलेगा किसान की मौत होने पर उसकी पत्नी को पचास फीसदी रकम का भुगतान मिलता रहेगा। इसके लिए एलआईसी को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें 29 साल तक के किसान को 100 रुपये मासिक के हिसाब से देना होगा इतना ही केंद्र सरकार देगी। इसमें साठ साल के बाद उसे एक मुश्त तीन हजार प्रतिमाह मिलेगा।
विज्ञापन


सरकार इस योजना पर करीब दस हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। 18 से 40 साल तक के किसान इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। योजना पूरी तरह से स्वैच्छिक होगी। इसके लिए किसान को खेती की पूरी जानकारी देने के लिए खसरा/खतौनी के अलावा आधार कार्ड , जनधन खाते की डिटेल और मोबाइल नंबर देना होगा जो कि आधार और बैंक खाते में जुड़ा हो।

मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के आगज के साथ ही इस योजना की घोषणा की थी। सरकार की योजना पहले तीन साल  में 5 करोड़ किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने की है। देश में लगभग 14 करोड़ किसान हैं। सरकार ने किसानों के 2024 तक दोगुनी आय  का भरोसा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें