फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कांग्रेस नेता वडेट्टीवार का शिवराज पर हमला, कहा- बाढ़ का जायजा लेने आंध्र गए, महाराष्ट्र को भूले

Mon, 09 Sep 2024 09:49 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विधानसभा में नेता विपक्ष ने कहा कि भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र में फसल का काफी नुकसान हुआ है। यहां भी स्थिति आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसी है। शिवराज सिंह चौहान ने इन राज्यों को 3,448 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है, लेकिन महाराष्ट्र को कोई मदद नहीं दी है। 
विज्ञापन
विजय वडेट्टीवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा इसलिए किया क्योंकि वहां की टीडीपी सरकार केंद्र सरकार में भाजपा की सहयोगी है। केंद्र सरकार टीडीपी के समर्थन से बनी है, इसलिए चौहान आंध्र प्रदेश गए। वह महाराष्ट्र कब आएंगे? उन्होंने पूछा कि बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए कोई केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र क्यों नहीं आया?

विज्ञापन


विधानसभा में नेता विपक्ष ने कहा कि भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र में फसल का काफी नुकसान हुआ है। यहां भी स्थिति आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसी है। शिवराज सिंह चौहान ने इन राज्यों को 3,448 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है, लेकिन महाराष्ट्र को कोई मदद नहीं दी है।  वडेट्टीवार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में 11,88,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन, कपास, मसूर, हल्दी और कुछ बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही 78,000 हेक्टेयर क्षेत्र में उपजाऊ ऊपरी परत की मिट्टी बह गई है। 

बीड में मराठी और हिंदी फिल्म अभिनेताओं के लिए सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने पर कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे को घेरा उन्होंने कहा कि एनसीपी नेता अपनी प्राथमिकताएं गलत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण राज्य में लगभग 12 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है और लगभग 700 पशुओं की मृत्यु हो गई है। मुंडे को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मदद मांगनी चाहिए। एक मंत्री के रूप में किसानों के प्रति उनकी जवाबदेही और जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


हाल ही में मूसलाधार बारिश और बुदामेरु नदी में आए उफान ने विजयवाड़ा में तबाही मचा दी थी। इसके चलते आंध्र प्रदेश के के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले सप्ताह आंध्र प्रदेश का दौरा किया था। साथ ही लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आंध्र की चंद्रबाबू नायडू सरकार की सराहना की थी।

कांग्रेस को महाराष्ट्र विस चुनाव में जीतेगी 85 सीटें
महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में 85 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कांग्रेस को और बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में यहां रैलियां करने का अनुरोध किया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि सभी पार्टियां इस तरह के सर्वेक्षण कराती हैं। हमारा सर्वेक्षण 150 सीटों पर हुआ। इसमें हमें 85 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। महा विकास अघाड़ी मिलकर चुनाव लड़ेगी और महाराष्ट्र के लोगों के लिए सुशासन सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें