फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में फैलाया जा रहा व्यापमं घोटाला : राहुल, SSC पेपर लीक मामले में छात्रों को समर्थन देने पहुंचे

Sat, 17 Mar 2018 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी एसएससी परीक्षार्थियों से मिले - फोटो : ani
विज्ञापन
एसएससी पेपर लीक मामले को लेकर 18 दिन से आंदोलन कर रहे छात्रों को समर्थन देने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देश का हर युवा महज 10 मिनट के लिए खड़ा हो जाए, तो छात्रों की मांगें पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वह छात्रों के साथ मिलकर सीबीआई जांच करवाएंगे। राहुल गांधी से मिलने के बाद छात्रों के आंदोलन में और जान आ गई। छात्रों ने एसएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने शुक्रवार को भूख हड़ताल भी रखी।

शुक्रवार शाम को एसएससी मुख्यालय के सामने आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने के लिए राहुल कड़ी सुरक्षा में पहुंचे। उन्होंने एसएससी घोटाले के बारे में कहा कि देश में व्यापमं घोटाला फैलाया जा रहा है और अगर छात्र अपनी मांगों के अनुरूप सीबीआई जांच करवाना चाहते हैं, तो उन्हें एकजुट होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


एनएसयूआई ने निकाला मार्च 

एसएससी छात्रों के समर्थन में शुक्रवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और छात्रों ने दयाल सिंह कॉलेज से लेकर एसएससी मुख्यालय तक मार्च निकाला। इसके बाद एनएसयूआई ने छात्रों के समर्थन में नारेबाजी की। 

प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासन से मांग की कि पेपर लीक घोटाले से जुड़ी सभी मांगों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच करवाई जाए और सभी हो चुकीं व होने वाली एसएससी परीक्षाओं पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें