शर्मिष्ठा ने फेसबुक पर खुद ही दर्द बयां किया।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने फेसबुक पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। शर्मिष्ठा ने अपने फेसबुक पेज पर ऐसे शख्स को बेनकाब किया है जो उन्हें अश्लील मैसेज भेजता था।
शर्मिष्ठा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में उस शख्स की चैट भी शेयर की है, और लिखा है कि पार्थ नाम का शख्स मुझे लगातार अश्लील मैसेज भेज रहा है।
पहले मेरे दिमाग में आया कि मैं उस शख्स को ब्लॉक कर दूं , फिर मुझे लगा कि ऐसे तो उसकी हिम्मत बढ़ेगी और वो दूसरे लोगों को भी इस तरह के मैसेज करेगा।