वीएस अच्युतानंदन ने केरल प्रशासनिक सुधार आयोग के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से यह कदम उठाया है। 97 वर्षीय वरिष्ठ माकपा नेता पिछले कुछ समय से स्वस्थ नहीं हैं।
उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को सौंपा। वह पिछले साढ़े साल से आयोग के चेयरमैन थे और अब तक 11 अध्ययन रिपोर्ट दे चुके हैं। अपने फेसबुक पोस्ट में अच्युतानंदन ने लिखा कि प्रदेश के हर कोने की यात्रा की और रिपोर्ट तैयार करने के लिए सामग्री जुटाने को लोगों से लंबी चर्चा परिचर्चा की।
दो और रिपोर्ट लगभग तैयार हैं और इनके पूरा होते ही सरकार को सौंप दी जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका त्यागपत्र 31 जनवरी से प्रभावी होगा।