फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VP Polls: उद्धव और शरद पवार से सीएम फडणवीस ने की बात, उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

Thu, 21 Aug 2025 06:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

VP Polls: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार लके लिए समर्थन जुटाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की। उपराष्ट्रपति चुनाव नौ सितंबर को होना है। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल (एनडीए) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन के समर्थन के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की। राकांपा (शरद पवार गुट) और शिवसेना (उद्धव गुट) महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा हैं। ये तीनों दल राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


फडणवीस ने की राधाकृष्णन ने समर्थन की अपील
सत्तारूढ़ एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्षी गठबंधन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव नौ सितंबर को होने हैं। फडणवीस ने शरद पवार और ठाकरे से बातचीत के दौरान बताया कि राधाकृष्णन महाराष्ट्र के मतदाता हैं और उनसे चुनाव में उनके समर्थन की अपील की।

ये भी पढ़ें: 25 अगस्त से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, आवास योजना के तहत बने घरों का करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना (उद्धव गुट) और राकांपा (शरद गुट) के कितने संसद सदस्य
मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं से कहा कि उम्मीदवार महाराष्ट्र से जुड़े हैं, इसलिए वे दल से ऊपर उठकर उनका समर्थन करें। शिवसेना (यूबीटी) के नौ और राकांपा (एसपी) के दस लोकसभा सांसद हैं, जबकि दोनों पार्टियों के राज्यसभा में दो-दो सदस्य हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं। संसद के नामित सदस्यों को भी मतदान का अधिकार है। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 781 सांसद वोट डालेंगे और जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 391 वोटों की जरूरत होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें