फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VP Election: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले कल विपक्षी दल करेंगे मॉक वोटिंग, इसके बाद खरगे के डिनर में होंगे शामिल

Sun, 07 Sep 2025 05:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आगामी 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी सांसदों को सोमवार को वोटिंग प्रक्रिया की ब्रीफिंग दी जाएगी। उसी दिन संसद भवन के सेंट्रल हॉल में ‘मॉक पोल’ कर वोटिंग की तैयारी भी कराई जाएगी। इसके बाद शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी सांसदों के लिए डिनर का आयोजन करेंगे। 

विज्ञापन
उपराष्ट्रपति चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों में सुगबुगाहट तेज होती दिख रही है। इसी बीच इंडिया ब्लॉक के सूत्रों ने रविवार को जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सोमवार को विपक्षी सांसदों को वोटिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद इसी शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनके लिए संसद परिसर के एनेक्सी में डिनर का आयोजन करेंगे। इतना ही नहीं सूत्रों ने ये भी बताया कि सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे संसद भवन के सेंट्रल हॉल में ‘मॉक पोल’ यानी फर्जी वोटिंग भी कराई जाएगी ताकि सांसद वोटिंग प्रक्रिया को समझ सकें।

बता दें कि जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद हो रहे इस चुनाव में दो उम्मीदवार हैं। जहां एनडीए ने भाजपा के अनुभवी नेता और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष की ओर से पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी ताल ठोक रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं, राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं। वहीं रेड्डी तेलंगाना के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- VP Polls: भाजपा की कार्यशाला के दौरान अंतिम पंक्ति में दिखे पीएम मोदी; जीएसटी सुधारों के लिए किया गया सम्मानित

कहां और कब होगा मतदान?
उपराष्ट्रपति चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा के सचिव पीसी मोदी ने बताया कि मतदान नौ सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे बंद होगा। मतदान संसद भवन के कमरे नंबर F-101, वसुधा में होगा। वोटों की गिनती उसी दिन शाम छह बजे शुरू होगी और तुरंत परिणाम घोषित किया जाएगा।

गौरतलब है कि मतदान के लिए दोनों सदनों के सांसदों को मिलाकर कुल 788 सदस्य (अभी 781 सक्रिय सदस्य) हिस्सा लेंगे, जिसमें 233 राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य, 12 राज्यसभा के नामित सदस्य और 543 लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- VP Polls: सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करेगी AIMIM; पटनायक की अध्यक्षता वाली बैठक के बाद भी BJD ने नहीं खोले पत्ते

कौन है विपक्ष के उम्मीदवरा बी सुदर्शन रेड्डी?
बात अगर विपक्षी उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी की करें तो उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए लंबा संघर्ष किया है। वे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज, गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में रहते हुए उन्होंने कई अहम फैसले दिए, जिनमें कालेधन मामलों की जांच और नक्सलवाद के खिलाफ सलवा जुडुम को असंवैधानिक ठहराना शामिल है। विपक्ष ने इस चुनाव को एक विचारधारा की लड़ाई बताया है। हालांकि बहुमत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पक्ष में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें