फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम के देवरी स्वायत्त परिषद के लिए मतदान जारी, वोटरों में दिख रहा उत्साह

Tue, 08 Nov 2022 02:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर

सार

वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। मतदाताओं की संख्या 256 है। बोंगलमोरा हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी निपोन पैंगिंग के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। 

विज्ञापन
असम के लखीमपुर जिले की देवरी स्वायत्त परिषद के लिए मतदान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के लखीमपुर जिले की देवरी स्वायत्त परिषद के चुनाव के तहत आज मतदान हो रहा है। परिषद के अंतर्गत चार गांव आते हैं। मतदान मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ।

विज्ञापन

वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। मतदाताओं की संख्या 256 है। बोंगलमोरा हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी निपोन पैंगिंग के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। 

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को गुवाहाटी में एक समारोह में देवरी स्वायत्त परिषद चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया था। गुवाहाटी के वशिष्ठ में असम राज्य भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री सरमा द्वारा जारी 'संकल्प पत्र' में देवरी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई वादे किए गए हैं। 
विज्ञापन


देवरी पूजा स्थलों के लिए 10-10 लाख देंगे

भाजपा ने वादा किया है कि असम सरकार देवरी जनजातियों के 100 साल पुराने पूजा स्थल को 10-10 लाख रुपये प्रदान करेगी। राज्य सरकार देवरी जनजाति के अन्य पूजा स्थलों को भी 2.50 लाख रुपये देगी।। सरमा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि देवरी स्वायत्त परिषद चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी। भाजपा परिषद की 22 में से 18 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी  सहयोगी अगप चार सीटों पर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें