फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा में 16 निकायों की 268 सीटों पर मतदान शुरू; 733 उम्मीदवार मैदान में

Fri, 27 Nov 2026 07:36 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, अगरतला।

सार

त्रिपुरा में निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है।  16 निकायों की 268 सीटों पर 733 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। अगरतला नगर निगम समेत सभी निकायों में किसका पलड़ा भारी रहेगा? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
त्रिपुरा निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में शुक्रवार सुबह सात बजे से निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


इस चुनाव में अगरतला नगर निगम समेत 16 शहरी स्थानीय निकायों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कुल 5.56 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। वे 268 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 733 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। अगरतला नगर निगम में 51 वार्ड हैं।
विज्ञापन


क्या सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ?
राज्य चुनाव आयोग के सचिव अनुराग सेन ने कहा, 'राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया'। 

ये भी पढ़ें: संसद सत्र: आर-पार के मूड में विपक्ष, कांग्रेस की बैठक आज; परिसीमन बिल पर सरकार की रणनीति नाकाम करने की तैयारी
विज्ञापन


कितने सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए?
चुनाव प्रक्रिया में करीब 4,600 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। वहीं, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 39 कंपनियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें