फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरके नगर उपचुनाव: जयललिता के निधन से खाली हुई सीट पर हुई 73.45 % वोटिंग

Thu, 21 Dec 2017 07:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरके नगर विधानसभा उपचुनाव - फोटो : ani
विज्ञापन
तमिलनाडु में आरके नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कुल 73.45 फीसदी वोटिंग हुई।  माना जा रहा है कि यह उपचुनाव स्वर्गीय जे जयललिता के बाद सत्तारूढ़ एआईएडीएमके के लिए उसकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की दिशा तय करेगा। क्योंकि ये सीट पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद खाली हुई थी। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई। 
विज्ञापन


Chennai: 73.45 % voting in #RKNagarByPoll (final figures)— ANI (@ANI) December 21, 2017


तमिलनाडु: आरके नगर में थमा चुनाव प्रचार, जनता को लुभाने में जुटे पार्टियों के बड़े नेता

प्रचार के दौरान इस अभियान में सभी पार्टियों के शीर्ष नेताओं में मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और एआईएडीएमके के पनीरसेल्वम, डीएमके नेता एम के स्टालिन और एआईएडीएमके नेता टीटीवी दिनाकरन आदि को प्रचार अभियान के दौरान मतदाताओं के बीच देखा गया।

उपचुनाव से एक दिन पहले दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का वीडियो जारी होने से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके के विरोधी टीटीवी दिनाकरन धड़े ने इस वीडियो को जारी किया है जिसमें जयललिता अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं वोट के लिए पैसे बांटने के आरोपों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उपचुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।  
विज्ञापन
#Chennai: Voting for RK Nagar by-poll to begin at 8 AM; counting of votes to take place on December 24 #TamilNadu pic.twitter.com/dFtIYraoV2 — ANI (@ANI) December 21, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें