फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra: अब दिल्ली में भी वोटर अधिकार यात्रा निकालेगी कांग्रेस, खोई जमीन पाने की कोशिश

Tue, 09 Sep 2025 07:17 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रस-राजद की बिहार में निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा ने लोगों के बीच मताधिकार को लेकर एक नई चर्चा को जन्म दिया है। इस यात्रा को काफी सफल माना जा रहा है। इसकी सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब विभिन्न राज्यों में वोटर अधिकार यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में बुधवार को वोटर अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। इसे पार्टी की दिल्ली में अपनी खोई राजनीतिक जमीन वापस पाने की कोशिश माना जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि बिहार वोटर अधिकार यात्रा बहुत सफल रही है। इसके द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी के षड्यंत्र को उजागर किया गया था। अब यही काम दिल्ली में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के करावल नगर से दोपहर दो बजे इस यात्रा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे भी इस यात्रा में भागीदारी करें। 

देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को दिल्ली में भी आगे बढ़ाया जाएगा। दलितों के अधिकारों का हनन हो या पिछड़ों और आदिवासियों पर अत्याचार का मामला हो, इस संघर्ष के द्वारा सबके अधिकारों की रक्षा की जाएगी। यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार लोगों की सेवा करने में नाकाम रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें