फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 भारतीयों के शव लाने 1 अप्रैल को इराक जाएंगे वीके सिंह, ISIS ने की थी हत्या

Fri, 30 Mar 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वी के सिंह
विज्ञापन

आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा मारे गए 39 भारतीयों के शवों को लाने के लिए विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह रविवार को इराक के लिए रवाना होंगे। इराक में 39 भारतीयों के मारे जाने जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल को वह रवाना होंगे और वहां के कानूनी नियमों को पूरा करके भारतीयों के अवशेषों के संग वापस लौटेंगे। 20 मार्च को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में जानकारी दी थी कि इराक में लापता हुए 39 भारतीयों की हत्या आतंकी संगठन द्वारा की जा चुकी है। तभी से शवों को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। वी के सिंह ने आशंका जताई थी कि शवों को भारत लाने में दो हफ्तों का समय लगेगा। 

मृतकों के परिवार वालों ने विदेश मंत्रालय के रवैये पर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हमें गुमराह करती रही, जबकि हत्या की जानकारी सरकार को पहले हो चुकी थी। इराक में हुई फोरेंसिक जांच के मुताबिक हत्या 1 साल पहले हुई थी और उनके शवों को एक पहाड़ी में दफना दिया गया था। डीएनए टेस्ट के बाद भारतीयों की पुष्टि हो पाई थी। सुषमा स्वराज ने सदन में कहा था कि बिना सबूत के किसी को भी मृत घोषित करना पाप है और मैं यह पाप नहीं कर सकती थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें