फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 भारतीयों के शवों के अवशेष लेकर स्वदेश लौटे वीके सिंह

Mon, 02 Apr 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वी के सिंह
विज्ञापन

आतंकी संगठन आईएस द्वारा मोसुल में मारे गए 38 भारतीयों के शवों के अवशेष लेकर विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह स्वदेश लौट आए हैं। शवों के अवशेष लेकर आई स्पेशल फ्लाइट पंजाब के अमृतसर में लैंड हुई है। फ्लाइट के अंदर सिंह भी मौजूद है। 39वें भारतीय के शव के अवषेष को बाद में लाया जाएगा।  बताया जा रहा है कि शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। परिजन उन्हें लेकर घर रवाना होंगे, साथ में प्रत्येक जिले का एक प्रशासनिक अधिकारी भी जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि आईएस आतंकियों ने जून 2014 में 39 भारतीयों को अगवा करके मार दिया था जिनके शवों को भारत वापस लाया गया है। इससे पहले एक टीवी चैनल से बात करते हुए वीके सिंह ने बताया था कि हम शाम तक पहुंचेंगे। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक वी के सिंह पहले अमृतसर जाएंगे। इसके बाद वह पटना और आखिर में कोलकाता में पहुंचकर परिवारों को शवों के अवशेष सौपेंगे। 
  
इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है जहां वीके सिंह अधिकारियों के संग भारतीयों के अवशेषों को खुद हवाई जहाज में ले जाते नजर आ रहे हैं। 
     
हिंडन एयरबेस से इराक रवाना होने से पूर्व विदेश राज्य मंत्री ने बताया था कि फिलहाल 38 भारतीयों के अवशेषों को वापस लाया जाएगा। 39वें भारतीयों के शव के डीएनए जांच समेत अन्य प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में 39वें शव को कुछ दिनों बाद भारत वापस लाया जाएगा। सिंह के मुताबिक परिजनों को शव के साथ सबूत भी दिए जाएंगे। ताकि परिवार वालों के मन में किसी प्रकार की शंका न रह जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें