कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ा रहे गुजरात के प्रमुख पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की मुश्किलें चुनाव से पहले ही बढ़ने लगी हैं। कोर्ट ने हार्दिक पटेल और लालजी पटेल के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। बुधवार को गुजरात के विसनगर सेशन कोर्ट ने तोड़-फोड़ के मामले में हार्दिक पटेल के खिलाफ ये वारंट जारी किया है।
#Gujarat: Visnagar Session Court issues arrest warrant against Hardik & Lalji Patel over vandalism in BJP MLA Rishikesh Patel's Office.
— ANI (@ANI) October 25, 2017
हार्दिक समेत उनके साथियों पर भाजपा विधायक ऋषिकेश पटेल के कार्यालय में तोड़-फोड़ करने का आरोप है।
बता दें कि अभी हाल ही में गुजरात सरकार ने पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ तिरंगे के अपमान करने का केस वापस ले लिया था। हार्दिक पर दो साल पहले (19 अक्टूबर 2015) तिरंगे के अपमान का केस दर्ज हुआ था।