फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वभारती विश्वविद्यालय: जांच पूरी होने तक तीन महीने के लिए बढ़ा तीन छात्रों का निलंबन

Wed, 14 Jul 2021 07:59 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोलकाता

सार

विश्वभारती विश्वविद्यालय ने तीन छात्रों के निलंबन की अवधि मध्य अक्तूबर तक बढ़ा दी है और इसके पीछे आधार बताया है कि उनके खिलाफ जांच कर रही जांच समिति ने अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन
विश्वभारती विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ सोऊ, फाल्गुनी पान और रूपा चक्रवर्ती को कथित तौर पर अनुशासन भंग करने और अपनी गतिविधियों से परिसर में माहौल को खराब करने के सिलसिले में 14 जनवरी को तीन महीने के लिए निलंबित किया गया था। 

विज्ञापन


14 मार्च को उनका निलंबन अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया और बताया गया कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उनके खिलाफ आरोपों की जांच करने के लिए एक जांच समिति का गठन किया जा रहा है।

तीन महीने की यह अवधि इस महीने समाप्त होने वाली थी। इससे पहले, प्रॉक्टर शंकर मजूमदार ने तीनों छात्रों को भेजे पत्र में कहा कि ‘जांच प्रक्रिया पूरी होने तक’, उनके निलंबन की अवधि अगले तीन महीने के लिए बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की इकाई की नेता सोऊ ने कहा, ‘यदि हममें से कोई आत्महत्या कर लेता है तो इसकी जिम्मेदारी वाइस चांसलर और अधिकारियों की होगी। वह हमारा करियर बरबाद कर रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें