फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाखापट्नम: छह छात्रों की पानी में डूबने से हुई मौत

Thu, 29 Oct 2020 02:12 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
गोताखोर -सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम गोदावरी जिले के वसंथवाड़ा गांव के पास बुधवार को पानी में डूबने से छह छात्रों की मौत हो गई। ये सभी छात्र भूदेवपते गांव के रहने वाले थे और इनकी उम्र करीब 16 से 18 साल के बीच थी। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आम तौर पर नहर में गहराई लगभग दो फीट होती है लेकिन हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण गहराई लगभग 10 फीट तक बढ़ गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन्होंने तैरकर निकलने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से डूब गए।

उन्होंने कहा, इनमें से एक को डूबता हुआ देख बाकी छात्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे भी डूब गए। शवों को बाहर निकालने के लिए गोताखोर बुलाए गए थे। मृतकों की पहचान जी मनोज (16), कोनवारापु राधाकृष्ण (16), कर्णति रंजीत (16), श्रीरामुला शिवाजी (17), गंगाधर वेंकट (17) और भुवन (18) रूप में हुई है। वेलेरपाडु पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें