फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: विजयनगरम में भीषण सड़क हादसा, लॉरी और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Sun, 19 Jul 2026 08:54 AM IST
अमन तिवारी एएनआई, विशाखापत्तनम

सार

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के आनंदपुरम राष्ट्रीय राजमार्ग पर लॉरी और कार की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह दुर्घटना आनंदपुरम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सत्तरावु जंक्शन के पास हुई। यहां एक लॉरी और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में एक व्यक्ति घायल
इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आनंदपुरम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।
पुलिस ने क्या कहा?
आनंदपुरम के सर्कल इंस्पेक्टर येर्रम नायडू ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और हादसे से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें