फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए 'फन जोन' बना विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन, हुए ये बड़े बदलाव 

Sat, 07 Sep 2019 09:09 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम

सार

  • विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना भी होगा मजेदार।
  • रेलवे ने यहां एक 'फन जोन' बनाया है। 
  • बच्चों के साथ-साथ व्यस्कों के लिए भी कई तरह के गोम्स की सुविधा।
  • यहां लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते हुए कोई नहीं होगा बोर।
विज्ञापन
विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना भी लोगों को मजेदार अनुभव देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे ने यहां एक 'फन जोन' बनाया है। खासतौर पर बच्चों के लिए। जहां बच्चों के साथ-साथ व्यस्कों के लिए भी कई तरह के गोम्स की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन


यहां लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते हुए बच्चे बोर ना हों इसलिए ये पहल शुरू की गई है। यहां वीडियो शूटिंग गेम्स के अलावा कई इंडोर गेम्स हैं। इसके अलावा फन जोन में कई अन्य हाईटेक गेमिंग एक्टिविटीज भी हैं। ट्विटर पर फन जोन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और हर कोई इन्हें पसंद कर रहा है। 

साउथ कोस्ट रेलवे जोन के अनुसार फन जोन देश में इस तरह की पहली पहल है। वहीं रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर व्यस्कों के लिए भी गेमिंग एरिया में क्रिएटिव गतिविधियां हैं।
विज्ञापन


डीआरएम वाल्टेयर डिवीजन के चेतन कुमार ने बताया, "हमारा उद्देश्य यात्रियों और बच्चों के लिए खुशियां लाना है। प्रतिक्षा अवधि के दौरान वो खेलों का मजा ले सकते हैं। हमारा उद्देश्य महज पैसा इकट्ठा करना नहीं है बल्कि बच्चों को खुश करना है। यात्री रेल का इंतजार करते हुए यहां अपना समय व्यतीत कर सकते हैं, बच्चे और माता-पिता दोनों यहां खेल सकता हैं।" 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें