बुद्धदेब भट्टाचार्य (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 75 वर्षीय बुद्धदेव भट्टाचार्य लो ब्लडप्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स मल्टीस्पेशिऐलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
भट्टाचार्य की तबीयत खराब हो जाने की सूचना पाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली।। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति काफी गंभीर है। फिलहाल उनका इलाज डॉक्टरों की गहन निगरानी में किया जा रहा है। उनको सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।
भट्टाचार्य का ब्लडप्रेशर भी बहुत नीचे के स्तर तक पहुंच गया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया है। उन्हें शुक्रवार रात आठ बजे के बाद लाया गया। उनकी जरूरी जांच की जा रही है।
पिछले कुछ समय से भट्टाचार्य क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से पीड़ित हैं। आखिरी बार वह सार्वजनिक तौर पर वह तीन फरवरी को एक महारैली में एक महारैली में ब्रिगेड परेड मैदान में नजर आए थे। बता दें कि बुद्धदेव भट्टाचार्य साल 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा उन्होंने पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति में भी सेवा की।