फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में एक निजी कंपनी में गैस रिसने से दो की मौत, चार की हालत गंभीर

Tue, 30 Jun 2020 08:18 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
विज्ञापन
गैस लीक होने की वजह से चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं - फोटो : ANI
विज्ञापन

विशाखापत्तनम की परवडा फार्मा सिटी में सोमवार रात सैनोर लाइफ साइंस में गैस लीक होने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर है। अधिकारियों के अनुसार चारों का गजुवाका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान नरेंद्र और गौरी शंकर के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि जिस समय घटना घटित हुई उस वक्त नरेंद्र शिफ्ट इंचार्ज था। घटना के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर मौजूद थे। अन्य अधिकारी सुबह मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। परवडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर उदय कुमार ने कहा, 'दो लोगों की मौत हुई है और चार अस्पताल में भर्ती हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है। मरने वाले दोनों व्यक्ति श्रमिक थे और रिसाव स्थल पर मौजूद थे। कहीं और गैस नहीं फैली है।'
 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम के परवडा में सैनोर लाइफ साइंसेज फार्मा कंपनी में हुई दुर्घटना के बारे में जानकारी ली है। कल रात 11.30 बजे रिसाव के कारण दुर्घटना हुई। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री को तत्काल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


विशाखापत्तनम के जिलाधिकारी विनय चंद और एसपी आरके मीना बाकी के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। शनिवार को कुर्नूल में एक पूर्व सासंद की कैमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव हुआ था। इससे पहले गोपालापाटनम एरिया में एलजी पोलिमर्स में गैस लीक का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें