एलजी पॉलिमर प्लांट से गैस रिसाव से सात की मृत्यु हो गई
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर उद्योग से गुरुवार सुबह रासायनिक गैस लीक हो गई। इसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई जिसमें दो वरिष्ठ नागरिकों और आठ साल की लड़की भी शामिल है। वहीं 800 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हैं। पांच हजार से ज्यादा लोग गैस लीक की वजह से बीमार हैं।
फिलहाल गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने जिले के अधिकारियों को जिंदगी बचाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
इस गैस प्लांट के बारे में जानें सबकुछ-
- एलजी पॉलीमर प्लांट का स्वामित्व दक्षिण कोरिया की बैटरी निर्माता कंपनी एलजी केमिकल लिमिटेड के पास है जो कंपनी की वेबसाइट के अनुसार पॉलीस्टाइरीन का उत्पादन करती है।
- कंपनी इलेक्ट्रिक फैन ब्लेड, कप और कटलरी और मेकअप जैसे कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए कंटेनर बनाने का काम करती है।
- प्लांट अपने उत्पादों को बनाने के लिए स्टाइरीन के कच्चे माल का उपयोग करता है। स्टाइरीन अत्यधिक ज्वलनशील होता है और जलने पर एक जहरीली गैस छोड़ता है।
- इस कंपनी की स्थापना 1961 में पॉलीस्टाइरीन और को-पॉलिमर्स का निर्माण करने के लिए हिंदुस्तान पॉलीमर्स के तौर पर हुई थी।
- 1978 में इसका यूबी समूह के मैक डॉवेल एंड कंपनी लिमिटेड के साथ विलय हो गया था।
- 1997 में कंपनी को एलजी केमिकल ने अपने कब्जे में ले लिया और इसका नाम बदलकर एलजी पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटिड कर दिया गया।
- एलजी केमिकल की दक्षिण कोरिया में स्टाइरेनिक्स के कारोबार में बहुत मजबूत उपस्थिति है।
- कंपनी वर्तमान में भारत में पॉलीस्टाइरीन और विस्तार योग्य पॉलीस्टाइरीन के अग्रणी निर्माताओं में से एक है।